10वीं के प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह रविवार को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। स्वामी हिरदाराम जी के प्रेरणा से सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट, शान्तात्मा व्यास एवं मेघीतुलसी किशनानी स्मृति संस्थान, अजमेर व स्वामी समूह के संयुक्त तत्वाधान 21 वर्षों से आयोजित 39वां प्रतिभावान सम्मान समारोह में राजस्थान बोर्ड और सी.बी.एस.ई. परीक्षा 10वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा।
संयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को कल 03 मई, 2026 को रसोई बैक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्प्लेक्स, अजमेर पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
हरी चन्दनानी ने बताया कि सर्व समाज के चयनित विद्यार्थियों में टॉप टेन आने वाले छात्र-छात्राओं को अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिन्ह, ज्ञाववर्धक पुस्तकें व 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
दिशा प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में आर्शीवाद शान्तानन्द उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम उदासीन, मुख्य अतिथि उद्योगपति, मोटिवेटर व लेखक आरएस चौयल, अध्यक्षता महेश तेजवानी विशिष्ट अतिथि रामचन्द्र गुलाबानी, गिरधर तेजवानी विनीत लोहिया, महेन्द्र तीर्थाणी मौजूद रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ