Ticker

6/recent/ticker-posts

जनगणना-2026 : कोई भी घर नहीं छूटे-निदेशक जनगणना

जनगणना-2026 : कोई भी घर नहीं छूटे-निदेशक जनगणना

जनगणना-2026 : कोई भी घर नहीं छूटे-निदेशक जनगणना

जिले में जनगणना कार्य की हुई समीक्षा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। 16वीं राष्ट्रीय जनगणना के कार्य की समीक्षा निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय विष्णु चरण मल्लिक के द्वारा गुरूवार को समीक्षा की गई। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनगणना कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री लोक बन्धु ने जिले की प्रगति से अवगत कराया।

निदेशक जनगणना विष्णु चरण मल्लिक ने कहा कि जनगणना किसी भी राष्ट्र में योजना निर्माण का आधार होता है। इसकी गुणवत्ता सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने वाले आंकड़ों की शुद्धता से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपादित की जाएगी। इससे डाटा की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित होगा। जनगणना से जुड़े कार्मिकों एवं अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करना होगा। 

उन्होंने कहा कि जनगणना दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में परिसम्पतियों तथा द्वितीय चरणों नागरिकों से सम्बन्धित डाटा एकत्रित किया जाएगा। सरकार द्वारा पर्याप्त समय दिया गया है। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ समयबद्ध कार्य करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों में परिसम्पतियों की गणना एवं शहरी क्षेत्र में कच्ची बत्तियों से संबंधित डाटा के बारे में विस्तार निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनगणना के समय कोई क्षेत्र छूटे नहीं तथा दोहरी प्रविष्टि भी नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों से पूरी जिम्मेदारी और समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की। साथ ही फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव रखने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी गई। अधिकतम व्यक्तियों को स्वगणना के लिए प्रेरित करें। 

उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराए गए जनगणना किट को क्षेत्र में तैनात कार्मिकों एवं अधिकारियों को समय पर उपलब्ध कराएं। प्रशिक्षण के दौरान मोबाईल में इन्सटॉल की गई ट्रेनिंग एप को डिलिट करावाकर नई एप इन्सटॉल कराएं। सेम्पल रजिस्ट्रेशन सर्वे (एसआरएस) ब्लॉक को अलग रखा जाना चाहिए। चार्ज अधिकारी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था अग्रिम करके रखें। प्रदान किए गए बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु ने जिले में स्वगणना से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों और अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। जिले में मकान सूचीकरण ब्लॉकों का गठन लगभग 700 की अनुमानित जनसंख्या पर किया गया है। इस प्रकार जिले तथा नगर निगम क्षेत्र अजमेर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों का गठन हुआ है। 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त नित्या के., जनगणना की राज्य समन्वयक मेघा, जिला जनगणना अधिकारी ज्योति ककवानी, उपखण्ड़ अधिकारी गुरू प्रसाद तंवर, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक फूूल सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ