Ticker

6/recent/ticker-posts

मदर डे पर एक शाम मां के नाम सम्पन्न

मदर डे पर एक शाम मां के नाम सम्पन्न

मदर डे पर एक शाम मां के नाम सम्पन्न

मां तुझे सलाम राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। हिंद सेवा दल एवम् लक्ष्य मानवता संस्थान द्वारा मदर डे के अवसर पर जयपुर रोड स्थित सूचना केन्द्र  पर मां तुझे सलाम कार्यक्रम आयोजित किया गया । 

प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर ऐसी माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष व साहस के बलबूते विशेष कार्य समाज ओर परिवार के लिए किये । दल के अध्यक्ष आर के महावर  ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी अनादि सरस्वती थी । अध्यक्षता राम शर्मा ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका चौधरी, अशोक जैन थे । इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी । मंच संचालन शिखा शर्मा ने किया । अतिथियों द्वारा चयनित महिलाओं को दुप्पटा ओढाकर, माला पहना कर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर मां तुझे सलाम राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया । धन्यवाद नीलिमा शर्मा ने दिया ।छोटे बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीता । महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य, देशभक्ति गीत, मां पर कविताएं, लघु नाटक पेश किए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ