Ticker

6/recent/ticker-posts

11 मई से प्रतियोगिताऐं, गोष्टी, पुष्पाजंली, मुख्य समारोह 17 मई को

11 मई से प्रतियोगिताऐं, गोष्टी, पुष्पाजंली, मुख्य समारोह 17 मई को

11 मई से प्रतियोगिताऐं, गोष्टी, पुष्पाजंली, मुख्य समारोह 17 मई को

पुरस्कार वितरण सहित सांस्कृतिक संध्या भी रहेगा मुख्य आकर्षण

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर प्रचार सामग्री का विमोचन

समारोह के निमंत्रण बटेंगे घर-घर, तैयारियों को दिया अंतिम रूप


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती की तैयारियों को लेकर स्वामी काम्पलेक्स के रसोई, बैंक्वेट हॉल में आयोजन समिति की अहम बैठक आयोजित की गई है। लगभग एक माह से चल रही विभिन्न आयोजनों को लेकर समीक्षा की गई। जयंती के अवसर पर 11 मई से विभिन्न प्रतियोगिताऐं, रोलर स्केटिंग, गोष्ठी, पुष्पाजंली व 17 मई को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

समारोह समिति के समन्वयक व पूर्व उपमहापौर सम्पत सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई को सांय 6 बजे से तारागढ़ पर्वत श्रृंखला स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा, विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतियोगियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जाने के साथ देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।

कंवल प्रकाश किशनानी बताया कि जयंती समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मुख्य समारोह में भाग लेने हेतु घर-घर निमंत्रण पत्र बांटे जायेगे। समारोह स्थल पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जीवन पर आधारित इतिहास की जानकारी दी जायेगी। समारोह में हर वर्ष की भांति राजस्थान पयर्टन विभाग की ओर से लोकगीत एवं नृत्य की श्रृंखला प्रस्तुत की जायेगी। फूड स्टॉल, शीतल पेयजल एवं यातायात संबंधी सुविधाओं पर मंथन किया गया।

खेल संयोजक विनीत लोहिया के अनुसार 11 से 13 मई तक स्टेडियम में बॉस्केटबॉल मैदान पर स्केटिंग प्रतियोगिता संयोजक किशोर बारोठिया के निर्देशन में तथा 13 से 15 मई तक हॉकी स्टेडियम में हाकी स्पर्ध्दा भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी नंदकिशोर शर्मा के निर्देशन में आयोजित की जायेगी। हॉकी स्पर्ध्दा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय, जवाहर स्कूल, सेंट पॉल, ध्यानचंद हॉकी क्लब केकड़ी, ब्यावर हॉकी क्लब, जैतारण हॉकी क्लब, खानपुरा हॉकी क्लब तथा जिला हॉकी एकादश टीमें भाग लेगी।

बैठक में रेखा गोयल, डॉ. अरविंद परीख, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, राजीव शर्मा, नंद किशोर शर्मा, मुकेश कुमार खीचीं, डॉ. राजू शर्मा, शैलेन्द्र सिंह परमार, रमेश एच. लालवानी, पुरषोतम तेजवानी, दुर्गा प्रसाद शर्मा, राजकुमार मौर्य, देवदत्त डाबरा, विजय लक्ष्मी सैनी, चन्द्रभान, हेमलता डाबरा, अविनाश भाटी, राजेश चौधरी कुडी, रंजीत सिंह चौधरी, पदम सिंह चौहान, आदि सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ