महेश विजय का अजमेर आगमन पर स्वागत
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के उत्तरांचल इकाई के प्रदेशाध्यक्ष महेश विजयवर्गीय के अजमेर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया ।
महासभा की राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजेंद्र गांधी ने बताया कि महेश विजय दिल्ली से अजमेर आने पर स्थानीय इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र बिजावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल विजय, राष्ट्रीय युवा सह संयोजक अनुज गांधी ने माला एवं दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया । उनके साथ अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के पदाधिकारी मुकेश विजय कोटा एवं बिजौलियां के रामप्रसाद विजयवर्गीय का भी स्वागत किया ।
इस अवसर पर कमलेश विजय, सुमित विजय, राजेंद्र गांधी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ