Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : सैटेलाईट चिकित्सालय में लगेगी सोनोग्राफी मशीन,

सैटेलाईट चिकित्सालय में लगेगी सोनोग्राफी मशीन,

सैटेलाईट चिकित्सालय में लगेगी सोनोग्राफी मशीन, शुरू होगा लेबर रूम

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अस्थाई भवन में संचालित सैटेलाइट चिकित्सालय का किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अस्थाई भवन में संचालित कोटड़ा सैटेलाइट चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अस्थाई भवन में संचालित कोटड़ा सैटेलाइट चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन संचालित करने और लेबर रूम तैयार करने के निर्देश दिए है ताकि यहां गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सुविधा विकसित की जा सके। इसी तरह अस्पताल में निःशुल्क दवा-जांच एवं उपचार के लिए भी अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आयुष क्लिीनक में भी चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित होगी। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है कि गर्मी को देखते हुए चिकित्सालयों में मौसमी बीमारियों की संपूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार, दवा उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। साथ ही मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी पंजीकरण काउंटर को चिकित्सालय परिसर के भीतर छायादार स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश प्रदान किए।

देवनानी ने एनसीडी सहित विभिन्न इकाइयों में कार्मिकों की उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, शिशु रोग, प्रयोगशाला एवं पैथोलॉजी सेवाओं की स्थिति का अवलोकन करते हुए सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, मरीजों की देखभाल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने को निर्देशित किया। ऑपरेशन थिएटर का भी अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं की जानकारी चिकित्सकों से ली और आवश्यक संसाधनों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  विधानसभा अध्यक्ष ने चिकित्सकों को समय पर उपस्थित रहने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा संवेदनशीलता के साथ सेवाएं देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सम्पत सिंह जोधा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा सहित अन्य चिकित्सक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ