Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में 30 जून को निःशुल्क लिवर जांच एवं परामर्श शिविर

जतोई दरबार में 30 जून को निःशुल्क लिवर जांच एवं परामर्श शिविर

जतोई दरबार में 30 जून को निःशुल्क लिवर जांच एवं परामर्श शिविर

फैटी लिवर, हेपेटाइटिस एवं सिरोसिस की होगी निःशुल्क जांच

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित जतोई दरबार (स्वामी दाँदूराम साहिब) में स्वामी दाँदूराम साहिब ट्रस्ट एवं आर्यभट्ट लिवर एवं कार्डियोवैस्कुलर सेंटर, के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 30 जून को निःशुल्क लिवर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक जतोई दरबार, स्वामी दाँदूराम साहिब, नगीना बाग, अजमेर में आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट), फाइब्रोस्कैन जांच (लिवर की सख्ती जानने हेतु विशेष परीक्षण), फैटी लिवर की जांच एवं परामर्श, हेपेटाइटिस A, B, C, D एवं E संबंधी परामर्श, लिवर सिरोसिस तथा पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) एवं अग्न्याशय (पैंक्रियास) से संबंधित रोगों पर विशेषज्ञ सलाह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में विशेष रूप से उन लोगों को जांच कराने की सलाह दी गई है जिन्हें लगातार कमजोरी एवं थकान, पीलिया (जॉन्डिस), पेट या पैरों में सूजन, भूख कम लगना, बार-बार उल्टी होना, खून की उल्टी होना, काला मल आना अथवा अचानक वजन कम होने जैसी समस्याएँ हैं।

दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया कि लिवर की बीमारियाँ प्रायः शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित होती हैं। समय पर जांच एवं उचित परामर्श से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पूर्णतः निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने सभी श्रद्धालुओं एवं मरीजों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्टें एवं चिकित्सकीय पर्चे साथ लेकर आएँ, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सक बेहतर परामर्श प्रदान कर सकें।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विलास चौधरी अपनी परामर्श सेवाएँ प्रदान करेंगे।

पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए पूर्णिमा शर्मा,  से मोबाइल नंबर 98291 01495 पर संपर्क किया जा सकता है।

सभी नागरिकों से समय पर पहुँचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसकी जानकारी देने का आग्रह किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ