Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर की कुलप्रिया ने राज्य शूटिंग में जीता रजत पदक

अजमेर की कुलप्रिया ने राज्य शूटिंग में जीता  रजत पदक

अजमेर की कुलप्रिया ने राज्य शूटिंग में जीता  रजत पदक 

मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल की शूटर ने दिखाई अपनी प्रतिभा 

जयपुर (अजमेर मुस्कान)। जयपुर की जगतपुरा स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटिंग रेंज पर आयोजित 24 वीं राज्य राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर की शूटर कुलप्रिया राठौड़ 10 मीटर एयर राइफल सब जूनियर महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए400 मे से  396अंक अर्जित कर रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक यशवी चाहर(397अंक) तथा कांस्य पदक मिहिका चौधरी (395अंक) ने जीता। इस प्रतियोगिता में राज्य भर से सैकड़ो शूटर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 14 से 29 जून तक आयोजित की जा रही है। 

राजस्थान राज्य शूंटिंग एसोसिएशन के प्रवक्ता हिम्मत सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राइफल एवं पिस्टल शूटिंग के अलग-अलग मुकाबले आयोजित किया जा रहे हैं।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राज्य संगठन के उपाध्यक्ष गिरधर प्रताप सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कौशिक तथा आई एस एस एफ जितेश कदम ने विजेता निशानेबाजों को पदक पहना  कर प्रमाण पत्र जारी करते हुए उनके खेल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट  प्रदर्शन करते हुए पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा श्रोत बना रहे हैं।

अजमेर की करणी शूटिंग एवं एडवेंचर अकादमी के निर्देशक हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से राइफल शूटिंग अब युवाओं का सबसे लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अजमेर से 35 युवा शूटर भाग ले रहे हैं जो विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अजमेर का प्रतिनिधित्व करते हुएश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर राज्य टीमों का चयन किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ