Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉक्टर्स दिवस पर किया चिकित्सकों का सम्मान

डॉक्टर्स दिवस पर किया चिकित्सकों का सम्मान

डॉक्टर्स दिवस पर किया चिकित्सकों का सम्मान

सी ए का भी किया अभिनंदन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।  लायंस क्लब अजमेर शौर्य द्वारा अंतराष्ट्रीय डॉक्टर डे एवं सी ए डे के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह क्लब अध्यक्ष लायन सुशीला राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।  

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स के साथ सेवा एवं सम्मान की भावना को साकार करते हुए आर्या हॉस्पिटल में चिकित्सकों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे कुल 30 डॉक्टरों को माला एवं दुप्पटा पहना कर सम्मान पत्र एवं श्रीफल प्रदान कर अभिनंदन किया गया । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक समाज के स्वास्थ्य प्रहरी हैं, जो समर्पण, सेवा और मानवता की भावना से निरंतर कार्य कर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के उपलक्ष्य में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट् का भी सम्मान कर उनके कार्य एवं सेवाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम में सीए दिवस पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ और 'वेल्थ बिल्डर' हैं। वे न केवल व्यवसायों को सही वित्तीय दिशा दिखाते हैं, बल्कि कर अनुपालन, पारदर्शी कॉर्पोरेट गवर्नेंस और निवेश को बढ़ावा देकर देश के आर्थिक विकास में सीधे तौर पर योगदान देते हैं। देश के वित्तीय स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण  में उनका योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रीना श्रीवास्तव, क्लब सचिव लायन विनीता सिंह, लायन सीमा शर्मा, लायन सुनीता शर्मा, लायन शारदा, लायन रेनू सहित अन्य मौजूद थे । 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। क्लब द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह समाज सेवा, चिकित्सा सेवा एवं सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक आयोजन रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ