अजमेर। प्रेम प्रकाश मण्डल के स्वामी ग्वालानन्द मार्ग खारी कुई स्थित स्वामी ग्वालानन्द आश्रम में आश्रम के संस्थापक महन्त स्वामी ईश्वरानन्द का 28वां वार्षिकोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ गाजे बाजे के साथ रविवार 16 फरवरी को कलश यात्रा से हुआ।
आश्रम के प्रवक्ता अशोक झामनानी एवं रमेश लालवानी ने बताया कि कलश यात्रा रविवार को सुबह 8 बजे स्वामी ग्वालानन्द आश्रम से भजन कीर्तन गाते हुए प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा खारी खुई, डिग्गी बाजार, डिग्गी चौक, प्लाजा बाजार, गिदवानी बाजार, कवंडसपुरा, मदार गेट से अन्दर होती हुई धी मण्डी, अहाता मौहल्ला होते हुए पुनः स्वामी गवालानन्द आश्रम पर आकर संपन्न हुई। सुबह 11 बजे हवन यज्ञ के बाद दोपहर 12 बजे स्वामी ग्वालानन्द ग्रंथ एवं गुरू ग्रंथ साहिब के अखण्ड पाठ का शुभारम्भ किया गया। शाम 5 बजे से शहर के विभिन्न आश्रमो से आने वाले विभिन्न सन्त महात्माओ के सत्संग प्रवचन होंगे।
पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सोमवार दिनांक 17 फरवरी को सुबह 10 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जायेगा, स्वामी ग्वालानन्द आश्रम की समस्त मूर्तियो का पूजन किया जायेगा एवं सांयकाल 5 बजे से माता की चौकी का आयोजन किया जायेगा। मंगलवार दिनांक 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से महंत स्वामी चेतनकृष्ण की अध्यक्षता में सन्त समागम का आयोजन किया जायेगा, दोपहर 12 बजे स्वामी ग्वालानन्द गंथ एवं गुरू ग्रंथ साहिब के अखण्ड पाठ में भोग ब्रम्ह भोज, कन्या भोज एवं आम भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। शाम 5 बजे से पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणा की सवारी एवं पल्लव के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ