Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधु सभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 को से भीलवाड़ा में

जोधपुर सभा के पदाधिकारी होंगे शामिल
जोधपुर। भारतीय सिन्धु सभा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 फरवरी से भीलवाड़ा में आयोजित की जायेगी जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी करेंगे।


प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की वार्षिक बैठक का आयोजन आगामी 29 फरवरी व 1 मार्च 2020 को हरिशेवा धर्मशाला भीलवाड़ा में आयोजित की जायेगी। बैठक में  महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन का आशीर्वचन व मार्गदर्शन माननीय कैलाशचन्द, लेखराज माधू व सुरेश कटारिया के साथ सभा के केन्द्रीय पदाधिकारी देगें। 


बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री, महानगर व नगरों के अध्यक्ष मंत्री व संगठन मंत्री के साथ युवा व महिला कार्यकर्ता भी सम्मिलित होगें। बैठक को सफल बनाने के लिये संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसवाणी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भगवानदास नथराणी को जिम्मेदारी दी गई है। जोधपुर सिंधु सभा के पदाधिकारी डॉ. प्रदीप गेहानी ने बताया कि शहर जोधपुर से भी कई पदाधिकारी शामिल होंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ