अजमेर। श्री झूलेलाल प्याऊ मंडल ट्रस्ट डिग्गी चौक के तत्वावधान में झूलेलाल मन्दिर के जीर्णाेद्वार कार्यक्रम पूर्ण हो चुका था एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बुधवार 25 मार्च को किया जाना था जिसे स्थिगित किया गया है। पूज्य झूलेलाल मंडल के प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि मण्डल के ट्रस्टियो संरक्षक गोबिन्द खटवानी, अध्यक्ष मोतीलाल ठकुर, उपाध्यक्ष रमेश चेलानी, महासचिव धनश्याम भूरानी, ट्रस्टी दीपक चौधरी, कमलेश उत्तवानी, जीतेन्द्र रंगवानी, भगवान वरलानी तथा अन्य ने निर्णय लिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु एवं भारत के प्रधान मंत्री एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लॉक डाउन की धोषणा के सरकार के आदेश का सम्मान करते हुए स्थिति सामान्य होने तक मन्दिर में मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम स्थिगित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ