Ticker

6/recent/ticker-posts

सादगी से मनाया क्रांतिकारियों का बलिदान दिवस


अजमेर। देश की आज़ादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला करते हुए देश के लिए हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले भारत के महान क्रांतिकारी शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव का बलिदान दिवस सादगी से मनाया गया। 


कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र गांधी ने बताया कि वैशालीनगर स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में सोमवार को शहीद भगतसिंह की मूर्ति पर माला पहनाकर पुष्प चढ़ा कर उनकी शहीदी को याद किया गया । उद्यान समिति के अध्यक्ष डॉ के के शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण बिना किसी भव्य समारोह के शहीद दिवस का आयोजन किया गया। डॉ शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इन स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से आज हम आजाद भारत मे सांस ले रहे है । हमे इनके बलिदान को भूलना नही चाहिए ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ