शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा पंचायत समिति के अरवड़ बांध पर मच्छली संग्रहण के लिए जमा हुए मछुआरों के 135 सदस्यों को गुरूवार को शाहपुरा उपखंड अधिकारी श्वेता चैहान के निर्देश पर राशन सामग्री के 25 किट पहुंचाये।
शाहपुरा एसडीएम चौहान ने बताया कि पिछले दिनों से अरवड़ बांध पर बिहार प्रदेश के मछुआरों के कुछ परिवार काम कर रहे थे। कोरोना वायरस के लोक डाउन के बाद उनके पास खाद्य सामग्री समाप्त होने के कारण उनके द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में नियंत्रण कक्ष में सूचना दी गई कि उनके पास खाने का सामग्री नहीं है। इस पर शाहपुरा उपखंड कार्यालय से 25 किट राशन सामग्री के तुंरत वहां पर भिजवा कर अरवड़ के ग्राम विकास अधिकारी की मौजूदगी में वितरित किये। यह सामग्री श्याम सेवा समिति द्वारा तैयार करा कर उपलब्ध करायी गयी। मछुआरों के परिवारों ने जिला प्रशासन से उनको बिहार प्रदेश भेजने का अनुरोध भी किया है। उपखंड प्रशासन ने मानवता दिखाते हुए सूचना मिलने के एक घंटे में ही प्रभावित परिवारों को सामग्री पहुंचा कर अपना फर्ज निभाया है।
0 टिप्पणियाँ