भीषण गर्मी : पक्षियों के लिए परिंडे किये वितरित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा मूक पक्षियों के लिए पीने के पानी भरने के लिए मिट्टी के परिंडे बाल दीप चैरिटी ग्रुप के सहयोग से आमजन में वितरित किए गए ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस समय गर्मी अपने चरम सीमा पर है। जहां इंसान इससे परेशान है, वहीं पशु पक्षी भी बेहाल है । उसी को ध्यान में रखकर आज क्लब के सदस्यों ने वैशालीनगर जनता कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए दाना एवं पानी के लिए परिंडे वितरित किए गए । इस अवसर पर नीलू गुप्ता, आभा गांधी, क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुमन बंब सहित अन्य उपस्थित थे । सभी क्षेत्रवासियों को परिंडा वितरित कर पक्षियों के लिए पानी भरने की अपील करते हुए पक्षियों के प्रति प्रेम प्रदर्शित करे ।

0 टिप्पणियाँ