Ticker

6/recent/ticker-posts

शाहपुरा शहर काजी ने की मार्मिक अपील, जनता कर्फ्यू पर रखे रोजा

शाहपुरा(मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा के शहर काजी सैयद शराफत अली कादरी ने शनिवार को एक मार्मिक अपील जारी की है। शहर काजी ने अपनी अपील में मुस्लिम समुदाय से अनुरोध किया है कि 22 मार्च रविवार को जनता कफ्र्यू पर रोजा रख कर कुराने पाक की तिलावत करें। शहर काजी ने कहा कि यह रोजा रविवार व सोमवार दो दिन के रखा जाए।


कोराना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद शहर काजी ने समुदाय के नाम पर जारी की अपील में समुदाय के लोगों से कहा है कि- मोहतरम बुजुर्गो और दोस्तों रविवार 22 मार्च 2020 को हमारी केंद्र सरकार ने जनता कर्फ्यू की अपील की है। तो क्यु न हम रोजा रख कर उस रब से दुआ करें। उस अपील को ध्यान में रखते हुए में सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों व बुजुर्गो से गुजारिश करना चाहता हूं के कल व परसों (इतवार-सोमवार) का रोजा रखें व कुराने पाक की तिलावत करें व जाने अनजाने हमसे जो गुनाह हुए हैं उसकी अल्लाह रब्बुल इज्जत से अपने गुनाहों की माफी मांगे वो रब रहीम है, करीम है, माफ करने वाला है, ना जाने किस कि दुआ अल्लाह तआला कबुल करले। आज 22 मार्च इतवार को शबे मेराज भी है, आज ही के दिन हमारे नबी मोहम्मद सलल्लाओ अलह वसल्लम मेराज पर गये थे। लिहाजा रोजे का अहतमाम करें। शहर काजी ने बताया कि रोजे में सहरी का वक्त 5 बजकर 13 मिनट तथा इफ्तार का वक्त 6 बजकर 48 मिनट है।


शाहपुरा (भीलवाड़ा) के शहर काजी सय्यद शराफत अली कादरी की इस अनूठी मिसाल की शाहपुरा में सभी संगठनों की ओर से स्वागत करते हुए इसे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ