Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर से चितौड़गढ़ आपदा प्रबंधन स्पेशल ट्रेन का किया संचालन

अजमेर। अजमेर मंडल की ओर से मंगलवार 07 अप्रैल को अजमेर से चित्तौड़गढ़ खण्ड पर आपदा प्रबंधन स्पेशल ट्रेन का संचालन अजमेर से  डेट स्टेशनों के मध्य किया गया । यह ट्रेन सुबह 10 बजे अजमेर से रवाना हुई और इस खंड के सभी 21 स्टेशनो पर  आवश्यक सेवाओं में कार्य करने वाले सभी विभागों के कर्मचारियो को कोरोना वायरस के संबंध मे जानकारी दी गई तथा कोरोना वायरस से बचने के तरीके भी बताये गये और सभी 21 स्टेशनो पर  लगभग 512 मास्क,  43 लीटर सेनेटाइजर व 74 साबुन का वितरण किया गया । 


इस आपदा प्रबंधन स्पेशल ट्रेन मे अधिकारीयो की विशेष टीम जिसमे मिहीर देव मडल परिचालन प्रबधक, वीरेन्द्र वर्मा  सहायक यांत्रिक इंजीनियर, रामदत्त सहायक संकेत व दूर संचार इंजीनियर, मुरारी लाल मीणा सहायक इंजीनियर, सुरेन्द्र सॉलकी सहायक संरक्षा अधिकारी ने व्यवस्थाओं को संभाला । रूपाहेली स्टेशन पर कार्यरत महिला स्टेशन मास्टर प्रिया वसीवाल जो की रूपाहेली व सरेरी दो स्टेशनो पर कार्यं करने जाती है, उनका हौसला देख कर रेल अधिकारियों द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ