Ticker

6/recent/ticker-posts

साधारण रूप से मनाई जाएगी हनुमान जयंती

अजमेर। हनुमान जयंती के अवसर पर बुधवार 08 अप्रेल को सुबह 8 बजे रामगंज स्थित बिखरे बालाजी मन्दिर परिसर में साधारण तरीके से मनाई जायेगी। हरि ओम कॉलोनी विकास समिति(रजि.)चन्द्रवरदाई नगर अजमेर के सचिव सागर मीणा ने बताया कि इस अवसर पर मन्दिर परिसर में सामाजिक दूरिया बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ एवं पूजन आराधना करके कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रार्थना की जायेगी। कार्यक्रम में कपिल शर्मा, रमेश लालवानी, ब्रिजेश गोयल, सुमित तंवर द्वारा सामाजिक दूरियां बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ एवं पूजन किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ