अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने की अपील
अजमेर। अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट,जन सेवा समिति अजमेर एवं आल इण्डियो कौमी एकता कमेटी के पदाधिकारियो ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कारोना वायरस से संक्रमण के बचाव हेतु सरकार द्वारा धोषित लॉक डाउन की पालना की नागरिको से सख्ती से पालना की अपील की गई हैं। आल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरेशी एवं अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के महासचिव रमेश लालवानी अध्यक्ष शराफत हुसैन घोसी ने नागरिको से अपने अपने परिवार और आस पास के समपर्क में आने वालो व देश वासियो के साथ विश्व के लोगो के स्वास्थ्य की रक्षा और कोरोना से संक्रमण से बचाव के लिए नागरिको से अपने अपने निवास पर रहकर लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है।
अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अजमेर शहर के नागरिको ने हमेशा से ही विश्व में कौमी एकता व भाइ्रचारे की मिसाल पेश की हैं इसलिए लॉक डाउन में भी परिवार के साथ रहकर बाहर नही निकलने का पालन करें। इस सम्बंध में फादर हीरालाल मैसी, लोकेश मिश्रा, सरदार बलबीर सिंह, अनवर हुसैन धोसी, दिलीप सामनानी, मोहित लालवानी, हरि ओम कॉलोनी के सचिव सागर मीणा, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, गोविन्द लालवानी, सुरेश तम्बोली, राजीव निराला जैन, एडवोकेट पदम लखानी, दिलीप सिंह राठौड़ तथा अन्य पदाधिकारियो ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सब नागरिको से लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ