Ticker

6/recent/ticker-posts

आज के युग मे शिक्षा का बहुत महत्व : आभा गांधी

अजमेर (Ajmer Muskan) । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर कच्ची बस्ती के बच्चों, बड़ो को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया । बेटी बचाओ की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने कहा कि आज के युग मे साक्षर होना बहुत जरूरी है । आज हर सूचना इलोक्ट्रॉनिक माध्यम से मिलती है, तो हर जानकारी को प्राप्त करने के लिए पढ़ना लिखना हमारे लिए फायदेमंद है । क्लब अध्यक्ष लायन रमेश लखोटिया ने बताया कि वैशालीनगर स्थित तेलीपाड़ा, शिवविहार, बधिर विद्यालय के पीछे कच्ची बस्ती में बच्चो, व्ययस्क, महिलाओ एवम बड़ो को पाठ्य सामग्री प्रदान के उन्हें शिक्षित होने के लिए समझाया । इस अवसर पर प्रांतीय सभापति प्रचार लायन राजेन्द्र गांधी ने सभी बच्चो को ड्रेस, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर सहित पाठ्य सामग्री प्रदान की ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ