अजमेर (Ajmer Muskan) । जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को कोरोना जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यूनाईटेड नेशन पॉपुलेशन फण्ड, आरईसी तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से विशेष जागरूकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले में कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करेगा। इस रथ द्वारा आगामी 6 अक्टूबर तक 100 से अधिक राजस्व ग्रामों में कोरोना जागरूकता के लिए नुक्कड नाटक एवं गीतों की प्रस्तुति देंगे।
0 टिप्पणियाँ