अजमेर (AJMER MUSKAN)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन द्वारा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारेंटाइन उल्लंघन आदि मामलों में लगातार जुर्माना किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने और महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की अपील की है।
जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आज 285 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 38 हजार 400 की राशि वसूली गई।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अथवा फेस कवर नहीं पहनने वाले 99 व्यक्तियों के चालान बना कर 19 हजार 800 का जुर्माना वसूला गया। इसमें पुलिस द्वारा 16 हजार, मजिस्ट्रेट द्वारा 3 हजार 200 एवं कार्यस्थल इंचार्ज द्वारा 600 की राशि वसूली की गई। इसी प्रकार 6 फीट की सामाजिक दूरी नहीं बनाने वाले 186 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 18 हजार 600 की राशि वसूली गई।
0 टिप्पणियाँ