Ticker

6/recent/ticker-posts

गणपति सजाओ ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

अजमेर (Ajmer Muskan) I अजमेर मार्केट ग्रुप की ओर से आन-लाइन गणपति सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया थाI प्रतियोगिता में शहर के 200 प्रतियोगीओ ने भाग लिया I इस प्रतियोगिता में 23 विजेता रहे जिसमें से 6 टॉप विजेताओं को उप पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी द्वारा सम्मानित किया गया I 


प्रतियोगिता आयोजक जसवंत राजानी, विजय काकाणी अजीत चोपड़ा, दीपक कुमार ने बताया की कोरोना महामारी को चलते इस बार अजमेर मार्केट ग्रुप की ओर से आन-लाइन गणपति सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था I सर्वश्रेष्ठ 6 विजेताओ को 5100 ओर 2100 की राशि देकर सम्मानित किया गयाI आयोजको की ओर से पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी को भी गणेश की प्रतिमा देकर सम्मान किया गयाI


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ