Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर में चांद उत्सव मनाया


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर और झूलेलाल मन्दिर में पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर, व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज एवं प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर गंज के संयुक्त तत्वावधान में चान्द उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  रेणू भागचन्दानी, विद्या हरचन्दानी, मीरा देवी और उनकी मण्डली के द्वारा प्रभु आराधना के भजन सुनाये गये और चांद उत्सव के अवसर पर पूज्य झूलेलाल साहिब के पंजडे आरती का आयोजन व पल्लव प्रार्थना संपन्न करवाई गई।

उत्सव के अवसर पर मन्दिर के उपाध्यक्ष ताराचन्द लालवानी का मन्दिर समिति की ओर से माल्यार्पण कर शाॅल पहनाकर और समृति चिन्ह व साहित्य प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी,महासचिव रमेश लालवानी, उपाध्यक्ष ताराचन्द लालवानी, गोविन्द लालवानी, लक्ष्मणदास दौलतानी, भगवान भागचन्दानी, वाशी भाई के द्वारा पूज्य झूलेलाल साहिब की पवित्र ज्योत प्रज्जवलित करके आरती की गई। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर आगामी चेटीचंड झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग भी की गई। सिन्धी समाज के परम्परागत त्यौहारो को निरन्तर मनाये जाने के क्रम में प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक महंत स्वामी टेऊँराम की चोथ के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।पूजन आरती, पजंडे एवं पल्लव प्रार्थना पंडित दामोदर दाधीच एवं पंडित कमलेश दुबे के द्वारा आरती पूजन के साथ संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ