Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 5 मार्च 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा शुभ रहेगी। नए अनुबंध होंगे। नया काम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होगे। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उत्साह रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट-दुर्घटना से हानि की आशंका है। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। समय नेष्ट है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में रुझान बड़ेगा। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। रुके कार्यो में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट लाभ देगा। नोकरी में चेन रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। शेयर मार्केट लाभप्रद रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा मनोरंजक होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जाएंगे। धन लाभ के योग अच्छे है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होंगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बेवजह कहासुनी होगी। विवाद को बड़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रहेगा। धन हानि की आशंका है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ