https://youtu.be/qhjYdvyXA6U
अजमेर (AJMER MUSKAN)। दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में फागुण चंड उत्सव धूम धाम से मनाया गया।यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवाणी ने बताया कि इस अवसर पर झूलेलाल धाम परिसर में शाम को 5:30 बजे पूज्य बहिराणा साहिब स्थापना कर श्रृंगार किया गया। 6:00 बजे से प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी, दादी जस्सी, किरण तीर्थानी सहित पूज्य लाल साहिब मंदिर मंडली की ओर से भजन कीर्तन पंजड़े प्रस्तुत किये गए व छेज की धुन पर श्रद्धालुओं व सेवाधारियों ने झूमते हुए नृत्य कर डांडिया लगाए। शाम को ट्रस्टी ताराचंद लालवानी, हीरानंद कलवानी, विजय कुमार हंसराजानी, मनोहर मोटवानी, पारस लौंगानी, मोहन तुलस्यानी आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पंजमहाज्योत प्रज्वलित कर महाआरती की गई।
पल्लव (अरदास) के बाद आम भण्डारे की प्रसादी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। अंत में झूलेलाल धाम स्थित बालम्बो साहिब (कुआं) पर भक्ति भाव व विधि विधान के साथ जल के जीवों के लिए बहराणा फल फूल सुगंधित खाद्य पदार्थ अर्पित किये गए व पजमहाज्योत परवान कर उत्सव की समाप्ति की गई। इस अवसर पर अशोक तीर्थानी,नरेंद्र टेकचंदानी, नरेश मटाई, जीवतराम, राजकुमार हरिरामनी, पदम भगतानी, प्रकाश छबलानी, गुरमुख शिवनानी, जयप्रकाश सोनी, हरीश भाटिया, शिव प्रेमचंदानी आदि ने सेवा कार्य कर उपस्थिति दी।

0 टिप्पणियाँ