अजमेर (AJMER MUSKAN)। राज्य मंत्री भगवंत खुबा, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरनीय उर्जा मंत्रालय द्वारा अजमेर रेलवे स्टेशन से जन औषधि ट्रेन के रूप में मरूसागर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया, पूरे देश मे 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है।
अजमेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर अजमेर नगर निगम बृजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, अभिषेक उप सचिव, फार्मा विभाग भारत सरकार, धीरज शर्मा, महाप्रबंधक, जनऔषधि, फार्मा विभाग, भारत सरकार, अपर मंडल रेल प्रबंधक संदीप चौहान, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित अधिकारी एंव आम जन उपस्थित थे।
अजमेर स्टेशन पर मरू सागर एक्सप्रेस के सभी डिब्बों को जन औषधि की थीम पर विशेष रूप से सजाया गया। यह ट्रेन 4 दिनों में 7 राज्यों की यात्रा के दौरान आमजन को जागरूक करेगी । आमजन को सस्ती एवं सुलभ जेनेरिक औषधियां उपलब्द्ध कराने के उद्देश्य से सम्पूर्ण भारत वर्ष में संचालित प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना जिसके अंतर्गत 8600 से भी अधिक प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से 1400 से भी अधिक उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक औषधियां आम जन को अत्यंत वहनीय दरों पर उपलब्द्ध करायी जा रही हैं , परियोजना की संचालक संस्था फार्मास्युटिकल एवं मेडिकल डीवाइसेस ब्यूरो ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रति वर्ष 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है, वर्तमान वर्ष में उपरोक्त दिवस को जन औषधि सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें की प्रत्येक दिन एक से सात मार्च तक अलग अलग सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आम जन में उपरोक्त परियोजना के संदर्भ में व्यापक जन जागृति लाना है ।
0 टिप्पणियाँ