जतोई दरबार : चंड उत्सव मनाया
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतुराम साहिब दरबार मे पोह मास के चण्ड उत्सव के अवसर पर साई झुलेलाल साहिब का बहिराणा साहिब, भजन, पंजड़े अरदास, आरती कर धूमधाम से मनाया गया।
नानक गजवानी ने बताया कि दरबार साहिब के मुख्य सेवादार फतनदास व बाहर से आये दरबार के प्रेमियों द्वारा शाम 5:30 बजे जोत जगाकर बहिराणा साहिब आरम्भ किया। अजीत एण्ड पार्टी द्वारा साई झुलेलाल साहिब जी के पजंडे व साई की महिमा के भजन रख त मुहिंजे लाल ते,पारे पूरी कन्दो...मुहिंजो वेठो आहे साई,मुखे परवाह नाहे काही, मुहनजो नग आ गुरु ते..मुहिंजा जोतन वारा लाल,अज चण्ड जो आहे डीह... प्रस्तुत किये। अंत मे आरती व पल्लव पहनकर विश्व मे शांति व भाईचारा की प्रार्थना व अरदास कर प्रसाद वितरण किया गया।
दरबार के हर्शल-राहुल थावरानी, राजू भगतानी, किशोर विधानी, राजेश खटवानी, नंदकिशोर व अन्य सेवाधारियों ने अपनी सेवाएं दी।

0 टिप्पणियाँ