महाशिवरात्रि पर्व पर सजे शिवालय दिनभर रही हर-हर महादेव की गूंज
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । महाशिवरात्रि पर्व पर आज शहर की विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ें । श्रद्धालुओ ने भगवान शिव के दुग्धाभिषेक, सहस्रधारा, रूद्रीपाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर परिवार, समाज, देश की खुशहाली की कामना की । साथ ही सभी के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की । नयाबाजार शिवबाग में मराठाकालीन शिव मंदिर श्री अर्द्ध चंद्रेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही । भगवान भोलेनाथ को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिभाव, श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया । दिनभर मंदिर में श्रद्धालु भगवान शिवजी की पूजा अर्चना, स्तुति व अराधना में लीन रहे। मंदिरों व शिवालयों में 'ओम नमः शिवायः', 'हर हर महादेव', 'बम बम भोले' के जयघोष के साथ श्रीमहादेवजी का अभिषेक किया गया । जल, दूध, दही, शहद, भांग, बिल्वपत्र, आंकड़े के पुष्प, फल, गन्ने के रस आदि से शिवपरिवार की पूजा की गई । सागरविहार कॉलोनी स्थित बड़कालेश्वर मंदिर में दुग्धाभिषेक, सहस्त्रधारा, रूद्रीपाठ सहित कई धार्मिक आयोजन हुए । शिव परिवार का गुलबजल, केसर, इत्र, चंदन एवं फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया । मंदिरों व शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया
गया । रोशनी के प्रबंध के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। कई मंदिरों में शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिनमें गाए भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
श्रीमहादेवजी व पार्वती माता के विवाह के दिवस के रूप में मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह और जोश नजर आया । है। भक्तों ने बात भोलेबाबा के मंदिरों में भजन गाए। रात्रि जागरण के आयोजन किए गए। साथ ही कई मंदिरों में भोले बाबा और पार्वती माता के विवाह के पूर्व दिवस पर मेहंदी और हल्दी की रस्म की गई। भोले बाबा और पार्वती माता को मेहंदी और हल्दी लगाई गई । धतूरे, आंकड़े, बिल्ब फल आदि चढ़ाए गए । बड़कालेश्वर मंदिर में क्षेत्रवासियों ने सामूहिक पूजा की । डॉ बीना कमलेश चौधरी, राजेंद्र आभा गांधी, नगीना प्रवेश चतुर्वेदी, लीला विनोद अग्रवाल, नीरज अनीता राठी, अनीता गार्गिया, भाव्या सहित क्षेत्रवासियों ने पूजा अर्चना की । पुजारी ने रुद्रपाठ किया । भगवान शिव के दुग्धाभिषेक किया गया । तत्पश्चात आरती की गई । प्रसाद वितरित किया ।

0 टिप्पणियाँ