धूमधाम से मनाया गया तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दादूँराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार मे 13 फ़रवरी से 15 फ़रवरी तक तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम व हर्षल्लास से मनाया गया।।
दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया की नगीना बाग स्थित जतोई दरबार मे मे महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार से रविवार तक धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ कर महोत्सव का आरम्भ हुआ।तीनो दिन सुबह शाम नितनियम, आसादिवार, सुखमणी साहिब पाठ किया गया। शनिवार को पवन पुत्र मानस मण्डल द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ साहिब का आयोजन किया गया। रविवार सवेरे सुखमणी साहिब पाठ, आसादीवार कीर्तन के बाद अजीत भगत द्वारा अखण्ड पाठ साहिब का भोग साहिब व भजन कीर्तन हुआ।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दिनभर शिवभक्तो का दूधभिषेक के लिए लम्बी कतारे लगी रही। शिवभक्तो को भगवान शिवलिंग पर दूधभिषेक करने मे असुविधा न हो इसकी विशेष व्यवस्था की गईं थी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के आगे शिवलिंग पर दूधभिषेक कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस महोत्सव मे दुबई से आये सुरेश दत्तवानी,हरिचंदानी, प्रकाश जेठरा, महेंद्र कुमार तीर्थंणी, हरीश हिंगोरानी मनोज झामनानी तथा देश विदेश से आये हज़ारों श्रदालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया। हर्शूल-राहुल थावरानी ने बताया दोपहर 1 बजे से शाम तक आम भंडारे लंगर का आयोजन किया गया। जिसमे हज़ारों शिव भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात् सांय भगवान शिव का श्रंगार कर महाआरती की गईं।

0 टिप्पणियाँ