Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मंडल ने रचा नया इतिहास: एक दिन की लोडिंग में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन

अजमेर मंडल ने रचा नया इतिहास: एक दिन की लोडिंग में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन

अजमेर मंडल ने रचा नया इतिहास: एक दिन की लोडिंग में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान (लोडिंग) के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। मंडल ने 13 मार्च 2026 को 0.0571 मिलियन टन की लोडिंग दर्ज कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार 13 मार्च को कुल 847 वैगनों के साथ 0.0571 मिलियन टन की लोडिंग हुई, जो मंडल के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय लोडिंग है। इससे पहले 26 दिसंबर 2022 को 0.055 मिलियन टन की लोडिंग का रिकॉर्ड बना था, जिसे अब पीछे छोड़ दिया गया है। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भारती भारद्वाज के निर्देशन में मार्च महीने के पहले 13 दिनों (1 से 13 मार्च) में मंडल ने कुल 0.4587 मिलियन टन लोडिंग की है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल 2025 से 13 मार्च 2026) के दौरान अब तक की कुल संचयी लोडिंग 9.563 मिलियन टन तक पहुँच गई है।
वर्तमान लोडिंग परिदृश्य और बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अजमेर मंडल वर्तमान में सभी चारों मंडलों में प्रथम स्थान पर बना हुआ है।अजमेर मंडल का लोडिंग आंकड़ा 9.563 मिलियन टन, जयपुर 9.4807 मिलियन टन, बीकानेर 3.1805 मिलियन टन, जोधपुर 6.347 मिलियन टन इस प्रकार उत्तर पश्चिम रेलवे ज़ोन की कुल लोडिंग 28.569 मिलियन टन रहा।

मंडल रेल प्रबंधक  राजू भूतड़ा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि कुशल प्रबंधन और टीम वर्क के कारण ही अजमेर मंडल सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ