सिन्धी युवा संगठन का रक्तदान शिविर रविवार को
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । सिन्धी युवा संगठन के द्वारा जतोई दरबार में 15 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चेटीचंड महोत्सव से पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान रक्तवीरों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सिंधु युवा संगठन के अध्यक्ष गौरव मीरवानी ने दी।

0 टिप्पणियाँ