Ticker

6/recent/ticker-posts

प्री कैबिनेट मीटिंग 14 को विजयनगर में

प्री कैबिनेट मीटिंग 14 को विजयनगर में

प्री कैबिनेट मीटिंग 14 को विजयनगर में

प्रांतीय पदाधिकारियों की स्कूलिंग एवं मोटिवेशन कार्यशाला

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 की प्री कैबिनेट मीटिंग 14 जून को प्रातः 9.15 बजे से विजयनगर में होटल कोगटा पैराडाइज के सभागार में प्रांतपाल लायन निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय ध्येय वाक्य सपनों की उड़ान के साथ होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी के लाडिया उदयपुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सत्येंद्र शर्मा होंगे । प्रांतीय सचिव लायन अभिषेक खजांची ने बताया कि लायंस क्लब विजयनगर क्लासिक के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में रविवार को प्रातः 9.15 बजे रजिस्ट्रेशन एवं फेलोशिप, 10 बजे सर्विस प्रोजेक्ट, 10.30 बजे उद्घाटन सत्र, 12 बजे प्रांतीय पदाधिकारियों की स्कूलिंग एवं मोटिवेशन, 1.30 बजे फोटो सेशन होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ