सिन्धी समाज में कार्य करने वाली 7 विभूतियों को मिला सिन्धु रत्न सम्मान
सिन्ध की गौरवमयी सभ्यता व संस्कृति से जोड़नें की कढी है सिन्धु रत्न सम्मान - संत राम प्रकाश
समाज में सेवा करने वालों को मिलता है सिन्धु रत्न सम्मान - तेजवानी
चेटीचंड पखवाड़े के तहत दूसरे दिन तीन कार्यक्रम हुए आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान सिंधी समाज महासमिति, अजमेर के तत्वावधान में चेटीचंड पखवाड़े के दूसरे दिन सिंधुरत्न सम्मान का कार्यक्रम रसोई बैक्वेंट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स में संतो के आशीर्वाद से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेम प्रकाश आश्रम संत राम प्रकाश, जतोई दरबार के भाई फतनदास, सांई बाबा मन्दिर के ट्रस्टी महेश तेजवाणी, रामचंद्र गुलाबानी, सिन्धी लेडीज क्लब अध्यक्षा दिशा प्रकाश किशनानी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत द्वारा आराध्यदेव झूलेलाल भगवान व स्वामी हिरदाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने संस्था का परिचय व सिंधु रत्न सम्मान की जानकारी देते हुये बताया कि संस्था की ओर से 2015 से लगातार सम्मान प्रदान किये जा रहे हैं वह आज 7 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सिन्धु रत्न सम्मान संत महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। परम श्रृद्धेय स्वामी हिरदाराम जी सदैव सेवा कार्याें के लिये प्रेरणा देते थे और निरंन्तर सेवा कार्यों से ही सिन्धु रत्न बनता है। इंसान ऐसा रत्न है जो सभी रत्नों में उतम है। आप ही सेे प्रेरणा लेकर युवा पीढी भी संस्कारवान व सेवा भावी बनेगी। अखण्ड भारत से सिंधी अलग होने दौरान अपनी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा के लिए जमीन-जायदाद सब कुछ का त्याग कर सिंध प्रांत से अजमेर आए हमारे सम्माननीय बुजुर्गों की दूसरी पीढ़ी ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से सिंधी समाज का नाम रोशन किया। समाज की दूसरी व तीसरी पीढ़ी ने पुरुषार्थ, कड़ी मेहनत और लगन से स्थापित किया है।
समारोह में प्रेम प्रकाश आश्रम वसंत राम दरबार प्रेम प्रकाश मार्ग संत रामप्रकाश अपने आशीर्वाद देते हुए कहा कि संस्था के पदाधिकारियों की लग्न व मेहनत है जो शहर के हर क्षेत्र में मिलकर ऐसे आयोजन हो रहे हैैं। जिन्होनें अपनी सेवाओं का उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सिन्धु रत्न सम्मान दिया जा रहा है। युवा पीढी को संदेश देते हैं कि बडों के आर्शीवाद से एकजुट होकर सेवा कार्य करें और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग बनें। समाज में सक्रियता से ही संस्कार मिलेगें व ज्ञान प्राप्त होगा।
संयोजक व सिन्धु रत्न प्रेरणोता गिरधर तेजवाणी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवा करने वालों में पूर्व अभियांत्रिकी सेवा में अशोक नारायणदास रंगनानी, पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार टेकचंदानी, समाजसेवी शंकर जानीमल बदलानी, अधिवक्ता उत्तम रेवाचंद गुरबक्षानी साहित्यकार होतचंद मोरियानी, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. भूमिका गोविंदानी, युवा सीए करण बूलचंदानी को माला, शॉल, श्रीफल व अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
12वें चेटीचंड महोत्सव महोत्सव की विस्तृत जानकारी महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रस्तुत की। मंच का संचालन प्रेम केवलरामाणी ने किया। स्वागत भाषण दीपक साधवाणी, महेश तेजवानी व आभार महासचिव हरी चन्दनानी ने प्रकट किया। समारोह में डॉ. भरत छबलाणी, नारायण दास थदानी, जगदीश अभिचंदाणी, कुसुम आर्य, प्रकाश जेठरा, राजेश, एमटी वाधवानी, पुरूपोत्तम तेजवानी, दिलीप मूलचन्दानी, नारी बाघानी, सुुरेश सिंधी, सीताराम बचानी, भगवान साधवानी, दिलीप बूलचंदानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूज्य सिंधी पंचायत धोला भाटा मे “हिक शाम झूलण जे नाले” की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शको का मन मोह लिया।
अध्यक्ष आसनदास पारवाणी एवं नरेश मोटवाणी ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत, धोलाभाटा पारां द्वारा “हिक शाम झूलण जे नाले” कार्यक्रम गंगेश्वर महादेव मंदिर, धोलाभाटा में आयोजित हुआ। जिसमें संत महात्माओं ने संत राम प्रकाश, भाई फतनदास का आशीर्वाद के साथ पांच प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, जिसमे दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान प्रकाश कुमार हासाणी पुत्र गागनदास, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान, कान्ता देवी पत्नी स्व. किशन चन्द्र, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान, जतिन मीराना पुत्र विनोद, भाउ हरिसुन्दर सम्मान गर्वित धनवानी पुत्र सुरेश, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान हर्षा चान्दवानी पुत्री स्व. गोविन्द चान्दावानी को स्मृति चिन्ह, जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की चित्र, माला भेट की गई। अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार घनश्याम भगत द्वारा भजन व पंझड़ों की प्रस्तुतियां दी। शिवजी व श्री झूलेलाल जी की लाइव झांकियो ने सभी का मन मोह लिया। सहित चंेटीचंड पखवाडे के कंवल प्रकाश किषनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, अनिल आसनानी, प्रकाश जेठरा, जय प्रकाश मंघानी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
सिंधु समिति रामगंज ने बहिराणा साहिब छेज का आयोजन
स्वामी दादूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित पांच स्थानीय प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
संयोजक रमेश दरयाणी एवं गोविन्द रिजवाणी ने बताया कि सिन्धु समिति, रामगंज द्वारा गुरुद्वारा के सामने पूज्य बहिराणा साहिब एवं छेज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान गिरधारी सेवानी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान कान्ता पंजाबी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान अनिल दरयानी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान दीयाना वरयानी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान कार्तिक पमनानी को स्मृति चिन्ह, जतोई दरबार द्वारा निर्मित झूलेलाल की प्रतिमा, माला भेट की गई। रामगंज के बाल कलाकारो ने सिंधी गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां प्रयाशी देवमलानी, वंशिका देवमलानी, मुस्कान देवमलानी, दिव्य मंघानी, वानिया मंघानी, परिधि नारवाणी, पार्श विरजानी, दृष्टि, जानवी, निखिल दरयानी द्वारा दी गई। क्षेत्र के जिसमें पुरूषोतम दरयानी, अजय सेवानी, इन्द्र नारवाणी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
कल चेटीचंड पखवाडे़ के तीसरे दिन 15 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
संयोजक कमल शहानी, राजू दादलाणी तथा अध्यक्ष गोविन्द छतवाणी ने संस्था बताया कि 15 मार्च रविवार सायं 5 बजे सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नाका मदार पारां द्वारा सामुदायिक भवन, नाका मदार में बहिराणा साहिब, छेज एवं भंडारे का आयोजन होगा।

0 टिप्पणियाँ