अजमेर : काफी समय से खराब पड़ा है हैंडपंप, व्यापारी परेशान
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। देहली गेट के अंदर प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने लगा हुआ हैंडपंप काफी समय से खराब हैं। इससे देहली गेट के व्यापारियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि दरगाह जाने वाले मुख्य मार्ग देहली गेट पर प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने लगा हैंडपंप काफी समय से खराब है। संबंधित विभाग हैंडपंप की मरम्मत कराने में रुचि नहीं ले रहा है। ऐसे में गर्मी के दिनों में व्यापारियों को परेशानी होगी। व्यापारियों ने हैंडपंप मरम्मत कराने की मांग की है

0 टिप्पणियाँ