Ticker

6/recent/ticker-posts

निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर से आत्मनिर्भर हो रही है महिलाऐ - खानचंदानी

निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर से आत्मनिर्भर हो रही है महिलाऐ - खानचंदानी

निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर से आत्मनिर्भर हो रही है महिलाऐ - खानचंदानी

महिला सशक्तिकरण की पहल : सिलाई प्रशिक्षण से स्वरोजगार की राह

एनआरएआई अमोलक खानचंदानी ने शिविर के प्रमाण-पत्र वितरित कर, वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान द्वारा अमरापुर सेवा घर, 423 खेल नगर के सामने, प्रगति नगर, कोटड़ा में संचालित वृद्धाश्रम एवं सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का संस्था के निर्माता एवं संरक्षक, अप्रवासी भारतीय अमोलक खानचंदानी ने परिवार सहित निरीक्षण किया तथा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए।

अमोलक खानचंदानी ने बताया कि बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए तीन माह का यह निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक इस प्रकार के आठ प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर रही हैं तथा विभिन्न स्थानों पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।

शंकर बदलानी ने जानकारी दी कि नवां सिलाई प्रशिक्षण शिविर 01 मई से प्रारंभ होगा। इसके लिए पंजीयन प्रगति नगर स्थित कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है।

संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि पायल साहू को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अमोलक खानचंदानी एवं मीता खानचंदानी ने सभी आवासियों से मिलकर आश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें व्यायाम एवं कैरम बोर्ड जैसे खेलों के माध्यम से समय व्यतीत करने की सलाह दी। 

इस अवसर पर सुनील खानचंदानी, चन्द्र नौतानी एवं मुकेश चोयल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ