अभिषेक खजांची बने प्रांतीय सचिव
भीलवाड़ा (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए लायन अभिषेक खजांची को नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने प्रांतीय सचिव नियुक्त किया है ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा सपनों की उड़ान के साथ खजांची को प्रांत के सभी क्लब्स को प्रांत की अधिकारिक सूचना एवं डिस्ट्रिक प्राइम प्रोग्राम को क्रियान्वयन करने , प्रांतीय गतिविधियों से अवगत कराना है । आपका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून, 2027 तक रहेगा । इस नियुक्ति पर प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए शानदार कार्यकाल की कामना की । आपका कार्यक्षेत्र राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के लगभग 150 क्लब्स रहेंगे ।

0 टिप्पणियाँ