जतोई दरबार के सेवादारियों ने की गौ सेवा
गायों को हरी सब्जियाँ खिलाकर मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतुराम साहिब दरबार ट्रस्ट की ओर से आशा गंज स्थित सीता गौशाला में गौमाता को हरी ताजी सब्जियाँ खिलाकर गौ-सेवा का पुण्य कार्य किया गया।
इस अवसर पर दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने कहा की गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। गाय की सेवा साक्षात् धर्म की सेवा है।
कार्यक्रम में लगभग 900 किलो हरी सब्जी जैसे पालक, लौकी, भिंडी व चारा गायों को खिलाया गया।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया की दरबार के सेवादार आकन,दिव्या, गौतम, चांदनी, रचना रंगनानी,तुलसी रामचंदानी, मनोज़ झामनानी वर्षा-राहुल थावरानी, सोनू (मुकेश) व अन्य सेवाधारियों ने बड़े प्रेम भाव से गौमाता को अपने हाथों से सब्जियाँ खिलाईं।
राष्ट्रीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज़ झामनानी ने जतोई दरबार ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों से समाज में गौ-रक्षा व गौ-पालन का संदेश जाता है।

0 टिप्पणियाँ