Ticker

6/recent/ticker-posts

20वां सांख्यिकी दिवस आयोजित

20वां सांख्यिकी दिवस आयोजित

20वां सांख्यिकी दिवस आयोजित

डेटा ही देश की अर्थव्यवस्था का आधार - शक्ति सिंह राठौड़

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा 20 वां सांख्यिकी दिवस 2026 का आयोजन अनलॉककिंग दी पोटेन्शियल ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव डाटा थीम पर विस्तृत चिंतन एवं मनन के साथ सोमवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा विभाग के प्रकाशन जिला रूपरेखा, एसडीजी-2026 का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सांख्यिकी विभाग द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़े भारत एवं राज्य सरकार की योजनाओं के निर्माण, प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन के साथ-साथ प्रशासनिक निर्णय लेने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक आंकड़ों का प्रभावी उपयोग सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग फूल सिंह ने की। उन्होंने सांख्यिकी दिवस की थीम पर प्रकाश डालते हुए विभाग की विभिन्न सांख्यिकीय गतिविधियों एवं प्रशासनिक आंकड़ों के महत्व की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक आयोजना विभाग श्रीमती रुद्रा रेनू द्वारा विभागीय गतिविधियों, फ्लैगशिप योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।  सहायक निदेशक श्री अमृतलाल द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जीवन परिचय और महालनोबिस दूरी माप के बारे में विस्तार से बताए।

कार्यक्रम में विभाग के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे प्रोफेसर मोनिका कन्न, सोफिया कॉलेज अजमेर ने  सांख्यिकी दिवस की थीम अनलॉककिंग दी पोटेन्शियल ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव डाटा विषय पर विभिन्न टॉपिक्स पर किये गए रिसर्च के बारे में जानकारी दी। इसमें लैण्ड यूजेज, क्राइम (महिला उत्पीडन), पर्यावरण, लैंगिक असमानता, युवाओं में सोशल मीडिया की लत, इनफर्टिलिटी रेट में बढ़ोतरी विषयों पर प्रशासनिक डेटा के आधार पर विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकीय कार्यों तथा प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके साथ ही विभाग की योजनाओं पर शिल्पा चरड, दिव्या गुर्जर, नीलम ठाकुर, वेदनाथ, रोबिन सिंह, सोनम गढ़वाल आदि ने अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ