लायंस इमेज के लिए गांधी सम्मानित
प्रांतीय प्रोग्राम का किया प्रचार प्रसार
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी को लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने लायंस इमेज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रांतीय स्तर पर एक्सीलेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन रोशन सेठी, उपप्रांतपाल लायन निशांत जैन, लायन सी पी विजयवर्गीय, लायन जितेंद्र मित्तल, लायन अनिल नाहर, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन सतीश बंसल, लायन ओ एल दवे, लायन अरविंद चतुर, लायन संजीव जैन, लायन सुरेश गोयल, लायन पूर्णिमा खंडेलवाल, लायन अविनाश शर्मा की उपस्थित में ये अवॉर्ड विजयनगर के कोगटा पैराडाइज के सभागार में आयोजित प्रांतीय अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में प्रदान किया ।
प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन ने भरे मंच से लायन राजेंद्र गांधी के द्वारा लायंस की सेवा गतिविधियों, प्रांतीय जानकारी, प्रशासनिक कार्यों , प्रांतीय प्रोग्राम के प्रचार प्रसार , मीडिया समन्वय, डिजिटल प्लेटफार्म पर सकारात्मक समाचारों का प्रसारण, मीडिया संबंधी मार्गदर्शन का कार्य बखूबी निभाने के बारे में सदन को अवगत कराया ।

0 टिप्पणियाँ