Ticker

6/recent/ticker-posts

चिकित्सा उपकरण खरीद के लिए 51 हजार भेंट

चिकित्सा उपकरण खरीद के लिए 51 हजार भेंट

चिकित्सा उपकरण खरीद के लिए 51 हजार भेंट 

सत्र की शुरुआत में सम्पन्न सेवा कार्य 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर द्वारा महावीर इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पंचशील नगर स्थित हॉस्पिटल में चिकित्सा उपकरण खरीद के लिए पूर्व प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन (LIC) के द्वारा इक्कावन हजार का चेक प्रदान किया गया । 

डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स को साकार करते हुए ये राशि ट्रस्ट के संस्थापक पदमचंद जैन, सचिव प्रभात चंद सेठी एवं इंदु जैन को सौंपी गई । जिसका उन्होंने आभार व्यक्त किया । 

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन नीता भटनागर,  लायन इन्द्रा जैन, सचिव लायन शारदा टंडन, कोषाध्यक्ष  पुष्पा ईनाणी, सहसचिव लायन अजय ईनाणी, लायन सतीश भटनागर, लायन अरूण टंडन, लायन जे के जैन,  लायन किरण जैन, लायन सुधीर मुंदडा सहित चिकित्सालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ