Ticker

6/recent/ticker-posts

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत प्रमुख श्री भगवान सिंह ने किया बोर्ड अध्यक्ष का अभिनन्दन

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत प्रमुख श्री भगवान सिंह ने किया बोर्ड अध्यक्ष का अभिनन्दन

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत प्रमुख श्री भगवान सिंह ने किया बोर्ड अध्यक्ष का अभिनन्दन 

भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा समय की आवश्यकता : हनुमान सिंह


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के प्रांत प्रमुख श्री भगवान सिंह ने आज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर भगवान सिंह ने पद्मश्री से सम्मानित विवेकानंद केंद्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निवेदिता भिड़े द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय संस्कृति : चुनौतियाँ एवं समाधान भेंट स्वरूप प्रदान की।

भेंटवार्ता के दौरान विवेकानंद केंद्र द्वारा संचालित सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक समरसता तथा समकालीन राष्ट्रीय विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर हनुमान सिंह ने भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था एवं संस्कारों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए अपने अनुभवों एवं विचारों से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना तथा सांस्कृतिक संवेदनाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। विवेकानंद केंद्र द्वारा राष्ट्र जागरण एवं व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने केंद्र की विविध गतिविधियों के प्रति अपनी शुभकामनाएँ एवं समर्थन व्यक्त किया।

भगवान सिंह ने विवेकानंद केंद्र की गतिविधियों एवं समाज जीवन में उसके योगदान की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य में सतत सक्रिय है। इस अवसर पर प्रान्त कार्यपद्धति प्रमुख डॉ. स्वतंत्र शर्मा भी उपस्थित थे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ