Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में निःशुल्क लिवर जांच शिविर में 110 रोगी हुए लाभान्वित

जतोई दरबार में निःशुल्क लिवर जांच शिविर में 110 रोगी हुए लाभान्वित

जतोई दरबार में निःशुल्क लिवर जांच शिविर में 110 रोगी हुए लाभान्वित

अजमेर (अजमेर मुस्कान) स्वामी दाँदूराम साहिब, जतोई दरबार एवं आर्यभट्ट लिवर एवं कार्डियोवैस्कुलर सेंटर, आदिनाथ मेडिसिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज जतोई दरबार, नगीना बाग में निःशुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा _110 मरीजों की निःशुल्क जांच_ की गई। मरीजों का LFT टेस्ट, फाइब्रोस्कैन जांच की गई तथा फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, लिवर सिरोसिस, पित्ताशय व अग्न्याशय संबंधी रोगों पर निःशुल्क परामर्श दिया गया।

दरबार के मुख्य सेवादार दास फतनदास ने बताया कि स्वामी दांदूराम साहिब जी के संदेश _कर्म करते चलो - नाम जपते चलो_ के तहत दरबार में वर्ष भर विभिन्न जनसेवा के कार्य किये जाते है व आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। 

प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया शिविर के अंत मे निशुल्क सेवाये देने वाले समस्त डाक्टरो व सहयोगी स्टॉफ का आशीर्वाद स्वरूप दरबार की पखर ओड़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।शिविर में पधारे सभी मरीजों व सहयोगियों का दरबार परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। आज के इस निशुल्क शिविर मे हरशूल-राहुल थावरानी, मुकेश संगनानी, अनिल सबनानी व अन्य सेवाधारियों ने अपनी सेवाये देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ