दृष्टिहीन बालिकाओं को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन
लाडली घर में सेवा कार्य कर रोशनी सोगानी का जन्मदिन मनाया, बालिकाओं के बीच काटा केक
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवं युवामहिला संभाग अजमेर की सर्वोदय इकाई द्वारा सेवा और समर्पण की भावना के साथ लाडली घर की दृष्टिहीन बालिकाओं को एक समय का भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि यह सेवा कार्य सर्वोदय इकाई की ऊर्जावान सदस्य मंजु छाबड़ा के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति की शिरोमणि संरक्षक रोशनी सोगानी का जन्मदिन दृष्टिहीन बालिकाओं के बीच केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर समिति पदाधिकारी सुषमा पाटनी एवं डॉ. वीना पाटोदी ने माला एवं साफा पहनाकर रोशनी सोगानी का सम्मान किया। महिला संभाग अजमेर की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने अपने उद्बोधन में रोशनी सोगानी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना और सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मदिन मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में मंजु छाबड़ा, निलेश छाबड़ा, मधु पाटनी, सुषमा पाटनी, डॉ. वीना पाटोदी, गुणमाला गंगवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति की इस पहल से दृष्टिहीन बालिकाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

0 टिप्पणियाँ