अजमेर। जन सेवा समिति अजमेर एवं हरि ओम कॉलोनी विकास समिति के पदाधिकारियों की सर्व धर्म समिति ने जिला प्रशासन से लोगो को रसद सामग्री की घरों पर ही पहुंचाने की व्यवस्था किये जाने की मांग की।
हरि ओम कॉलोनी के सचिव सागर मीणा ने बताया कि अनेक पशु पालको को उनके पशुओं के चारे की चिन्ता हो गई है। जन सेवा समिति के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि जन सेवा समिति की सर्व धर्म समिति के उपाध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह, अध्यक्ष अशोक बुन्देल, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन घोसी, आल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के बदरुद्दीन कुरेशी, फादर हीरालाल मैसी,राजीव जैन निराला, शहनाज खान, मोहित लालवानी, अजय मेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, उषा देवी जैन, कृष्णा शर्मा, गोविन्द लालवानी, दिलीप सामनानी सहित अन्य सबने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु घरों पर ही माबोईल एटीएम, चल चिकित्सा इकाई, दूध व्यवस्था, गरीबो को खाने के पैकेट, सब्जी एवं रसद सामग्री घरों एवं कॉलोनीयों तक पहुंचाने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ