Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने किया लंगर का आयोजन

राजावीर बाजार में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने किया लंगर का आयोजन

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव व संस्थापक रमेश लालवानी के नेतृतव में राजावीर दरबार में संतों के सत्संग भजन व भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम के उपरान्त आम संगत व आम लोगों के लिए भण्डारे लंगर का आयोजन किया गया।

महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने इस अवसर पर बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के द्वारा व्यापारियो के हितो के साथ साथ सामाजिक, धार्मिक व आम लोगो की समस्याओं के लिए भी कार्य किया जाता है। इस अवसर पर पूज्य झूलेलाल के बहिराणा मण्डली के विख्यात गायक भगत चन्द्रप्रकाश एण्ड पार्टी श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव व संस्थापक रमेश लालवानी, महंत टहलगिरी गोस्वामी, ठकुर लेखराज, प्रकाश भगत, आकाश भगत, विजय धनवानी, किशोर मंगलानी एवं अन्य पदाधिकारियों ने लंगर में सेवाएं प्रदान की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ