अजमेर (AJMER MUSKAN)। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों एवं अन्य संगठनो के पदाधिकारियो द्वारा अजमेर की अतिरिक्त जिलाधीश भावना गर्ग को शुक्रवार को उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर अनेक बिन्दुओ पर शीध्र कार्यवाही की मांग की। भावना गर्ग ने महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि शीध्र ही ज्ञापन के बिन्दुओ पर पूर्ण करवाई जायेगी।
अजमेर फ्रूट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष फ्रूट मण्डी के द्वारा पूर्व में भी दिये गये ज्ञापन के अनुसार ब्यावर रोड फ्रूट मण्डी के प्लेटफार्म की मरम्मत,सडको की मरम्मत, बिजली की व्यवस्था,पीने के पानी की व्यवस्था की मांग की पर मण्डी में उचित साफ सफाई की व्यवस्था की मांग की और बताया कि उदयपुर मण्डी में हादसे में लोगो की जान जा चुकी है।
महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने भावना गर्ग को बताया कि इस सम्बंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कृषि मण्डी के निदेशक सीताराम जाट, अजमेर जिलाधीश अंशदीप, मण्डी के उप निदेशक, मण्डी के सचिव तक को अनेक बार ज्ञापन दिये जा चुके है। दूध डेयारी एवं परचून का सामान बेचने वालो के7 लिए पैकिंग की थैलियो के उचित एवं एप्रूव्ड सोर्स बताने, कचरा संग्रहण शुल्क को रोकने सहित अन्य पर कार्यवाही की मांग की। ब्यावर रोड के सुभाष नगर चुगीं से एफसीआई तक चौड़ा करवाने अतिक्रमण मुक्त करके स्मार्ट सिटी के अनुसार बनवाने सहित अन्य मागो पर शीध्र कार्यवाही की मांग की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, महासचिव व संस्थापक रमेश लालवानी, किशोर टेकवानी, जोधा टेकचन्दानी,रणवीर सैनी,भागचन्द दौलतानी,दीपक उदेरानी,मनोज मानवानी सहित अन्य सम्मलित थे।

0 टिप्पणियाँ