Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर स्थित पेट्रोल पम्पो का औचक निरीक्षण

अजमेर स्थित पेट्रोल पम्पो का औचक निरीक्षण

उपभोक्ता हितो की सुरक्षा के लिए विभाग सख्त

अजमेर स्थित पेट्रोल पम्पो का औचक निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम - 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम-2011 के अंतर्गत गुरूवार को अजमेर जिले में पेट्रोल पंपों की जांच संबंधी एक व्यापक जाँच अभियान चलाया गया। 

जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि इसके लिए गठित  जाँच दल द्वारा अजमेर जिले में पुष्कर रोड, माकड़वाली, गेगल एवं ब्यावर रोड पर कुल 6 पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान  जाँच दलों द्वारा ओम बटुक पेट्रोलियम पुष्कर, श्री सुमेर सागर पेट्रोलियम तिलोरा, त्रिकुटा पेट्रोलियम, देवनारायण फिलिंग स्टेशन माकड़वाली, गुरु नानक फिलिंग स्टेशन गेगल और खोजा इंडियन ऑयल सराधना अजमेर पेट्रोल पम्पों के  कुल 60 नौजलों की जांच की गई ।  साथ ही विधिक माप विज्ञान अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन पाये जाने पर गुरु नानक फिलिंग स्टेशन के एक नोजल अनुज्ञेय सीमा मात्रा से बाहर डिलीवरी देना पाया गया। त्रिकुटा पेट्रोलियम एवं देवनारायण फिलिंग स्टेशन पर सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं पाए गए।  इसके कारण इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। विभाग के इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण एवं उपभोक्ताओं के व्यापक हित में सही माप तौल सुनिश्चित किया जाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ