Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री अमरापुर सेवा घर में निःशुल्क सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

श्री अमरापुर सेवा घर में निःशुल्क सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

श्री अमरापुर सेवा घर में निःशुल्क सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्था, अजमेर द्वारा संचालित 423, प्रगति नगर, कोटड़ा स्थित श्री अमरापुर सेवा घर में नवां निःशुल्क सिलाई व कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ होगा।

चन्दर नोतानी ने बताया कि पूर्व में नो शिविरों में महिलाओं ने प्रशिक्षण पाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित होकर अपना कोराबार प्रारम्भ किया है। हमारा उद्देश्य की महिलाएं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, ताकि भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

जगदीश अभिचन्दानी ने बताया कि  इस भावना को लेकर सिलाई का दसवां और कम्प्यूटर का सातवां निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1.30 से 3.30 बजे सिलाई, 6 बजे से 7 बजे तक कम्प्यूटर के बैच प्रारम्भ किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए अपने साथ महिलाएं व बच्चे अपना आधार कार्ड व फोटो साथ लेकर आए। सम्पर्क करने के लिए 8824913577 पर कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ