Ticker

6/recent/ticker-posts

राजभाषा पखवाड़ा-2026 में अजमेर मंडल पर विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन

राजभाषा पखवाड़ा-2026 में अजमेर मंडल पर विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन

राजभाषा पखवाड़ा-2026 में अजमेर मंडल पर विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर मंडल पर 14 से 30 सितंबर तक मनाये जा रहे राजभाषा पखवाड़ा-2026 के क्रम में बुधवार को मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक,अजमेर की अध्‍यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की जून-2026 को समाप्‍त तिमाही की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मंडल के शाखाधिकारियों, स्‍टेशन राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति के प्रमख, प्रतिनिधियों सहित लगभग 45 अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।  


मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा द्वारा मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर बैठक का शुभारम्‍भ किया गया तथा राष्‍ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्‍यार्पण किया गया। बैठक के पश्‍चात मंडल के अधिकारियों हेतु एक राजभाषा प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।  अजमेर स्टेशन पर भी हिन्दी राजभाषा प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति अजमेर के सदस्यों एवं अजमेर स्टेशन के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव सैन स्टेशन अधीक्षक अजमेर द्वारा किया गया ।


इसी क्रम में  24 सितंबर को कर्मचारियों के लिए ‘मानसिक अवसाद-कारण एवं निवारण’ विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मंडल चिकित्‍सालय, अजमेर के वरि.मंडल चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. इमरान खान ने व्‍याख्‍यान दिया। कार्यशाला में लगभग 160 अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ